Blog

थाना जेवर पुलिस द्वारा हत्या की घटना का अनावरण करते हुये 01 अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 21/04/2026 को वादी सुरेन्द्र पुत्र गौरी प्रसाद नि0 ग्राम रोही आर आर कालोनी थाना जेवर गौ0बु0नगर ने थाना जेवर पर प्रार्थना पत्र दिया कि वादी की पुत्री अंजली उम्र करीब 14 वर्ष दिनाँक 20.04.2026 को दुकान पर दुग्ध लेने गयी थी परन्तु अभी तक वापस नही आयी है। इधर उधर काफी तलाश किया परन्तु कुछ पता नही चल सका है । वादी की तहरीर के आधार पर थाना जेवर पर मु0अ0सं0 127/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना गहन जाँच की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये है कि मृतिका अपने सौतेले पिता सुरेन्द्र (मुकमदा वादी) से वाद विवाद होता रहता था। इसी से नाराज होकर सुरेन्द्र द्वारा मृतका अंजली के साथ दिनांक 20/04/2026 को मारपीट की जिससे उसकी मृत्यु हो गयी तथा डर के कारण मृतका अंजली के शव को ग्राम कानीगढी व जेवर खादर के मध्य यमुना पुस्ता रोड के शीशम की झाडियो में छिपा दिया था तथा अपने बचाव में थाना जेवर पर तहरीर देकर अपनी पुत्री अंजली के सम्बन्ध में गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कराया था।

कार्यवाही का विवरण

थाना जेवर पुलिस द्वारा दिनांक 28/04/2026 को आरोपी सुरेन्द्र की निशादेही पर कानीगढी व जेवर खादर के मध्य यमुना पुस्ता रोड के शीशम की झाडियो से अंजली के शव बरामद हुआ। मृतका उपरोक्त के शव का पंचायनतामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र गौरी प्रसाद को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा थाना जेवर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 127/2026 धारा 137(2) बीएनएस को धारा 103(1)/238 बीएनएस में तरमीम किया गया।

 

Related Articles

Back to top button