थाना बिसरख पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 02 चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया गया सामान, अवैध शस्त्र एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण
अभियुक्तों द्वारा दिनांक 23.04.2026 को ग्रीन आर्च सोसाइटी के सामने एक खड़ी कार के अंदर रखी गले की चेन व हाथ का ब्रेसलेट चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में वादी की लिखित तहरीर पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 264/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
कार्यवाही का विवरण
थाना बिसरख पुलिस द्वारा दिनांक 25.04.2026 को अभियुक्तगण 1. रोहित चौहान उर्फ बोबी पुत्र खेम सिंह 2. सोनू ठाकुर पुत्र चन्द्र सिंह को चोरी के सामान (पीली धातु की चेन व ब्रेसलेट), एक अवैध चाकू (रोहित से बरामद) व एक तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस (सोनू ठाकुर से बरामद) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ ड्रीम वैली सोसाइटी के सामने से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
रोहित चौहान उर्फ बोबी पुत्र खेम सिंह निवासी कला एन्क्लेव, थाना खोडा, जिला गाजियाबाद, उम्र 23 वर्ष
सोनू ठाकुर पुत्र चन्द्र सिंह निवासी कला एन्क्लेव, थाना खोडा, जिला गाजियाबाद, उम्र 19 वर्ष









