सादोपुर की बेटी मुस्कान ने UPSC परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर
सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

दादरी : ग्राम सादोपुर की होनहार बेटी मुस्कान (ऑल इंडिया रैंक–771) पुत्री श्री अनिल बैसोया ने देश की प्रतिष्ठित UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

गांव निवासी रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि मुस्कान की इस सफलता से पूरे गांव में हर्ष का वातावरण है। ग्रामवासियों ने परिवार को बधाई देते हुए मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उन्होंने बताया कि सादोपुर गांव की बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले भी गांव की 5 बेटियों ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों से MBBS की पढ़ाई पूरी कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मुस्कान की सफलता से गांव की अन्य बेटियों और युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
ग्रामवासियों ने कहा कि उन्हें अपनी बेटियों पर गर्व है और आशा है कि मुस्कान आगे चलकर देश और समाज की सेवा करते हुए गांव सादोपुर और पूरे क्षेत्र का नाम और अधिक ऊंचा करेंगी।
सादोपुर की इस बेटी की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि बेटियों को सही अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।









