
दादरी, गौतमबुद्ध नगर।
श्रीबालाजी ऐन्कलेव सेक्टर पार्क में 04 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 10 बजे होली का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर अध्यक्ष एवं समिति आरडब्ल्यूए के तत्वावधान में हुआ, जिसमें कॉलोनी के सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चारों ओर रंग, गुलाल और खुशियों की बौछार ने वातावरण को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक होलिका पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने रंग-बिरंगी पिचकारियों के साथ जमकर आनंद लिया, वहीं युवाओं ने ढोल की प पर नृत्य कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया। महिलाओं ने भी फाग गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक छटा बिखेरी।

इस अवसर पर अध्यक्ष ओमवीर आर्य एडवोकेट ने सभी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा, “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। हम सब मिलकर इसी भावना के साथ अपने समाज को और सशक्त बनाएँ।” उन्होंने सभी को स्नेह, उत्साह एवं उमंग से परिपूर्ण पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कामना की कि रंगों का यह मंगलमय त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों के विविध रंग भर दे।

कार्यक्रम के दौरान सभी के लिए नमकीन एवं शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन में सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। अंत में समिति की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
यह आयोजन न केवल एक उत्सव रहा, बल्कि कॉलोनीवासियों के बीच आपसी सौहार्द और एकता को और भी मजबूत करने का सुंदर अवसर सिद्ध हुआ। कार्यक्रम मे बालाजी शंरक्षक बलराज नागर और प्रमुख रूप से राजपाल नागर पूर्व अध्यक्ष, अशोक भाटी, अशोक वर्मा,रामकुमार वर्मा मनोनीत सभासद, आदित्य शर्मा, कंछी वर्मा, राजकुमार आर्य,गजेन्द्र तवंर,गोरव गोयल,प्रदीप बंशल,विजय क्रष्ण शास्त्री, राकेश नागर, अशोक भाटी, किरणपाल नागर, सुरेश भगत, सुरेश (प्रिन्स रेडीमेड),भगवत भाटी, कमल शर्मा, मनोज गर्, राजीव गोयल, पुनीत गर्ग, घनश्याम भाटिया, विवेक गोयल, राकेश नागर, मन्नू नागर, महेंद्र कुमार (एडवोकेट),अनिता, मौसम नागर, मधू देवी,गंगा देवी, विनोद नागर, रणवीर टाईगर, अजय भाटी, रमेश बंशल, राकेश भाटी, विनोद भाटी, मनोज गर्ग, किरणपाल सिंह, गजेपाल फौजी, जगदीश फौजी, धर्मेन्द्र नागर,श्री क्रष्ण हलवाई, सुबोध बंशल, ललित शर्मा,हरबीर राठी, सत्य प्रकाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









