पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत ग्रेटर नोएडा जोन के थाना दादरी व जारचा तथा सेन्ट्रल नोएडा जोन के थाना बादलपुर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया
सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

आज दिनांक 03/03/2026 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ0 राजीव नारायण मिश्र व

पुलिस बल के साथ ग्रेटर नोएडा जोन के थाना दादरी व जारचा तथा सेन्ट्रल नोएडा जोन के थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत भीड़-भाड़ वाले स्थानों,

प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण एवं थाना कार्यालय में संभ्रांत व स्थानीय व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने तथा ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए प्रभावी गश्त एवं पीआरवी वाहनों के माध्यम से नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उनके द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर होली का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी।

साथ ही कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश भी दिए गये।

इस मौके पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री सुधीर कुमार, एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्री आर.के. गौतम व संबंधित एसीपी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।









