Blog

रोजगार महोत्सव 2026 के तहत विश्वेश्वरैया कॉलेज दादरी में बृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

गौतमबुद्धनगर, 25 फरवरी 2026

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आज विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, विश्वेश्वरैया कैंपस, न्यू नोएडा जीटी रोड, दादरी में भव्य रोजगार महोत्सव–2026 का सफल आयोजन किया गया।।

कार्यक्रम में जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर, माननीय विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मा0 जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, अपर जिलाधिकारी भू0अ0 बच्चू सिंह, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद मिश्रा तथा

जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री, चेयरमैन सुनील जिंदल, सीईओ डॉ0 पूर्णिमा शर्मा, डीन एकेडमिक्स प्रो. सी.एम. त्यागी तथा हेड प्लेसमेंट ऑफिसर नितिन गौड़ सहित उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

रोजगार मेले में साक्षात्कार के उपरांत चयनित युवक-युवतियों को माननीय प्रभारी मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास का वातावरण दिखाई दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे रोजगार महोत्सव युवाओं के

सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से निरंतर परिश्रम, कौशल विकास एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया

जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया गया। रोजगार मेले में आर्य फैशन, यामाहा, सैमसंग, डेंसो, जूबिलेंट फूड

,

मदरसन, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसी बैंक सहित लगभग 113 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 4911 प्रतिभागियों में से 1790 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के उपरांत चयन किया गया। आठवीं पास, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, बीबीए, एमबीए, फार्मेसी सहित स्नातक एवं स्नातकोत्तर योग्यता वाले युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह सफल आयोजन न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक सिद्ध हुआ, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम भी साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button