Blog

थाना इकोटेक 3 पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी सीधी भर्ती-2023 की डीवीपीएसटी परीक्षा में फर्जी दस्तावेज का प्रयोग करने वाले 07 अभियुक्तों को फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 31.01.2025 को रिजर्व पुलिस लाईन कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मे उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2023 की डीवीपीएसटी की प्रक्रिया में अभ्यर्थीगण 1.सुमित पुत्र सुनील सिंह 2.राहुल सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह 3.विजय कुमार पुत्र लोकेन्द्र सिंह 4.अकील खाँ पुत्र भिट्टू खाँ 5.मनीष कुमार पुत्र श्यौराज सिंह 6.रामकुमार सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह 7.पवन कुमार पुत्र ज्वाला सिंह डीवीपीएसटी हेतु आये थे। जनपदीय बोर्ड द्वारा उक्त अभ्यर्थीगण के शैक्षणिक व अन्य प्रपत्रो की जांच की गयी तो जानकारी हुयी कि उक्त सभी अभ्यर्थीगण द्वारा अपने नाम का फर्जी स्वतन्त्रता सेनानी का प्रमाण पत्र तैयार कर उक्त भर्ती मे शामिल होना पाया गया। बोर्ड सदस्यो द्वारा इसकी पुष्टि संबन्धित जनपद से किये जाने पर पाया गया कि उक्त प्रमाण पत्र उनके कार्यालय से निर्गत नही किये गये है। गहनता से पूछताछ मे जानकारी हुई कि उक्त सभी अभ्यर्थियों द्वारा आरक्षण का लाभ पाने के लिए फर्जी स्वतन्त्रता सेनानी का प्रमाण पत्र तैयार कराया गया था। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

 

Related Articles

Back to top button