थाना दादरी पुलिस द्वारा 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल मय 01 जिन्दा कारतूस व 02 डण्डे बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुध्द नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 19.05.2026 को वादी द्वारा थाना दादरी पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि अभियुक्तगण द्वारा वादी के पिता सुभाष के साथ घर में घुसकर लाठी-डण्डो से मारपीट, जान से मारने कि नियत से फायर व घर में तोड़फोड़ की गयी, जिसके सम्बन्ध में थाना दादरी पर मु0अ0सं0 0219/2026 धारा 115(2)/333/109(1)/324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 19.05.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त 1.मोन्टी उर्फ कविन्द्र पुत्र गजराज सिंह 2.शिवम कुमार पुत्र दयाराम 3.आशीष कुमार पुत्र जसपाल को डीएमआईसी से मायचा की मढैया की तरफ जाने वाले रेलवे फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल .32 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .32 बोर व 02 डण्डे बरामद किये गये है।









