Blog

थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 20-05-2026 को थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से मु0अ0सं0- 188/2026 धारा 85,80(2) BNS,3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 में वांछित अभियुक्त विनोद को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 17-05-2026 की थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्र के अंतर्गत महिला की दहेज उत्पीडन से परेशान होकर मृत्यु हो जाने की घटना के संबंध में थाना इकोटेक तृतीय अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें दिनांक 18-05-2026 को मृतका के ससुर मनोज व पति रितिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शीघ्र ही अन्य वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button