Blog

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर, दादरी में दिव्यांग व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर और महासचिव जागेश कुमार ने संबोधन में कहा कि दिव्यांग व्यक्ति केवल शारीरिक रूप से अलग हो सकते हैं

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

लेकिन उनकी मानसिक और बौद्धिक क्षमताएं असीमित होती हैं। समाज को दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति अपनी सोच बदलनी चाहिए और उन्हें समान अधिकार और सम्मान प्रदान करना चाहिए। उम्मीद संस्था निरंतर दिव्यांग व्यक्तियों की भलाई और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कार्य करती रही है। बीकेयू अंबावता के तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपवास ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए हमारा संगठन सदैव उनकी समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर रहता है इस मौके पर मुख्य रूप से मा.ब्रह्म सिंह,राजकुमार रूपबास,जागेश कुमार,याकूब मलिक,अभिषेक, तेजवीर नेताजी, मनोज भाटी ,अशोक भाटी ,ललित भाटी ,अमित मुखिया,आशु गुर्जर, रोहित कसाना ,कपिल,रोकेंद्र योगेश कुमार जगेश कुमार एवं समस्त क्षेत्र के सम्मानित लोगों उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button