Blog

थाना जारचा पुलिस द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 16.05.2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से थाना जारचा पर पंजीकृत 06 मुकदमों से सम्बन्धित अभियुक्त विनोद कुमार सिंह पुत्र हरपाल सिंह को लाल कुआं के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर स्वयं को भू-स्वामी दर्शाते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि की रजिस्ट्री की गई, जिसके माध्यम से वादी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस प्रकरण में पूर्व में 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

Related Articles

Back to top button