Blog

थाना जारचा पुलिस द्वारा दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का विवरण-

थाना जारचा पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि उसके ग्राम के ही अभियुक्त 1.अमित पुत्र रवि कुमार 2.भूपेन्द्र उर्फ सेटी पुत्र जोनी द्वारा वादी के भाई के साथ गाली-गलौच करते हुए डंडों से मारपीट की गई तथा चाकू से हमला किया गया था, जिसमें वादी के भाई को चोटें आईं है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना जारचा पर मु0अ0सं0 84/26 धारा 109(1)/115/352 BNS पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही का विवरण-*

आज दिनांक 16/05/2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से मु0अ0सं0 84/26 धारा 109(1)/115/352 BNS में वांछित अभियुक्त 1-अमित पुत्र रवि कुमार 2-भूपेन्द्र उर्फ सेटी पुत्र जोनी को गाँव ऊंचाअमीरपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अमित के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button