थाना बिसरख पुलिस द्वारा फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी करने वाले 02 चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गयी फोर्चूनर गाड़ी व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 02-02-2026 की रात्रि में अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा NX One सोसायटी के पास से फॉर्च्यूनर गाड़ी रजि0नं0-UP16AQ6981 को चोरी कर लिया गया था। उक्त घटना के सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 83/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*कार्यवाही का विवरण-*
पुलिस उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु स्थानीय पुलिस टीमों का गठन किया गया। दिनांक 03.02.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी होने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर 1-गौरव शुक्ला उर्फ कृष्णा शुक्ला पुत्र उमेश कुमार शुक्ला 2-चन्दन पाण्डेय उर्फ गोलू पुत्र गिरीश दत्त पाण्डेय को गोल्डन ग्रान्ड निर्माणाधीन बिल्डिगं के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गयी फॉर्च्यूनर गाड़ी रजि0नं0-UP16AQ6981 व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी बरामद हुयी है।









