Blog
दादरी नगर में रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी में भी हो रही ज़बरदस्त बिजली कटौती के चलते स्थानीय नागरिक व वार्ड पार्षद धूम बिजलीघर पर अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारी से मिले व अपना मांग पत्र दिया।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
उपखंड अधिकारी जी द्वारा मांग पत्र रिसीव किया गया और अधिकांश मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। प्रमुखता से मांग की गई कि इस भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाए, लोकल फॉल्ट को ठीक करने का समय निर्धारण किया जाए और अधिकांश लोकल फॉल्ट्स दिन में ही अटेंड किए जाएं वह भी निर्धारित समय में, रात्रि में केवल इमरजेंसी शट डाउन ही लिए जाएं। उपभोक्ताओं को उक्त शट डाउन की सूचना दी जाए। फुके हुए ट्रांसफार्मर को अविलंब बदलवाया जाए। 33केवी/11केवी की लाइन को अंडरग्राउंड किया जाए। दादरी में नए बिजलीघर बनाए जाने की मांग भी उठाई जाएं। उक्त बैठक/मंत्रणा में प्रमुख निम्न लोग मौजूद रहे…









