प्लाट की फर्जी गिफ्ट डीड बनाने व किसान यूनियन का दुरूपयोग का दो पर आरोप
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी कोतवाली के जारचा रोड स्थित एक प्लाट का फर्जी डीड बनवा कर व एक यूनियान का दुरूपयोग करने का मामला सामने आया। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए शनिवार को थाना दिवस में दो पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी। पुलिस अधिकारी ने शिकायत का संज्ञान लेकर अधिकारी को जांच दी।
पुलिस के अनुसार, दादरी रहने वाले यश गोयल का कहना है एक प्लाट जारचा रोड पर स्थित जिस पर पीड़ित का कब्जा है दादरी के रहने वाले दीपक गर्ग व मनोज कुमार जिन्दल ने प्लाट की दो माह पहले फर्जी गिफ्ट डीड बनवा ली और एक किसान यूनियन का दुरूपयोग से तहसील में प्रदर्शन कराया था। आरोपी पक्ष एक सदस्य पर 4 अपराधिक मामले है, भूमाफिया बताया जा रहा है। आरोपी किसान यूनियन को गुमराह करके दुरूपयोग कर रहे है, सही घटना की जानकारी नहीं दी गई है। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को शिकायत दी है।
एसएचओ दादरी, नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीडित शिकायत की जांच कराई जा रही है।









