आज दिनांक 10 मई 2026 दिन रविवार को ( मदर्स डे एवं 1857 की क्रांति – स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन की प्रथम चिंगारी दिवस के अवसर पर) रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी ब्लड बैंक,
सुंदरलाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

नोएडा के सहयोग से वेदांश हॉस्पिटल, रेलवे रोड दादरी में किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ कैंप दोपहर 3 बजे तक चला।

शिविर में शाखा अध्यक्ष श्रीमान एन के शर्मा जी, कार्यक्रम संयोजक श्रीमान रिशु गोयल जी एवं श्रीमान संजीव सक्सेना जी द्वारा एवं शाखा सदस्य श्रीमान विजय बंसल जी के सुपुत्र द्वारा रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया गया।
श्रीमान एन के शर्मा जी ने आज अपने जीवन काल का 30वीं बार रक्तदान किया।

*शिविर में कुल 48 डोनर्स की उपस्थिति रही उसके लिए शाखा के अनेकों सदस्यों ने बढ़ चढ़कर सहयोग दिया परन्तु हीमोग्लोबिन की कमी एवं उच्च रक्तचाप के कारण कुछ लोग रक्तदान नहीं कर सके, जिससे चार महिलाओं के रक्तदान सहित कुल 37 यूनिट रक्तदान सम्पन्न हुआ ।*
कार्यक्रम में वेदांश हॉस्पिटल के ओनर डॉ नीरज कुमार सिंह जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की सराहना की और उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को हॉस्पिटल का निरीक्षण भी कराया गया।
शिविर में शाखा अध्यक्ष श्रीमान एन के शर्मा जी, सचिव श्री रविन्द्र गोयल जी, कोषाध्यक्ष श्रीमान संजय गर्ग जी, श्रीमान राधे लाल गर्ग चाचा जी (विकास रत्न), प्रांतीय प्रमुख स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर एवं शाखा संयोजक
”
सेवा” श्रीमान सुधीर सक्सेना जी, शाखा कार्यक्रम संयोजक श्रीमान रिशु गोयल जी, श्रीमान संजीव सक्सेना जी, शाखा संयोजक संपर्क डॉ रोहित शर्मा जी, संयोजक संस्कार श्री डॉ अजय गर्ग जी, संयोजक पर्यावरण श्री मनोज मित्तल जी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमान बॉबी गर्ग जी, संयोजक महिला सहभागिता श्रीमती पूनम गोयल जी, सह महिला सहभागिता श्रीमती अलका शर्मा जी, श्रीमती कविता गर्ग जी, श्रीमती गरिमा सिंघल जी, श्रीमान नरेश सिंघल जी, श्रीमान मनोज गुप्ता जी, श्रीमान कमल गोयल जी, श्रीमान राकेश गर्ग जी, श्रीमान नीरज मित्तल जी, श्रीमान डॉ उमेश शर्मा जी, श्रीमान योगेश गर्ग जी सहित अनेकों सदस्यों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया।
ब्लड बैंक के डॉक्टर्स व स्टाफ की दोपहर भोजन व्यवस्था कार्यक्रम संयोजक श्रीमान रिशु गोयल जी द्वारा कराई गई।
श्रीमान राधे लाल गर्ग चाचा जी ने उपस्थित लोगों को व हॉस्पिटल स्टॉफ को चाकलेट वितरण किया।
समस्त परिषद सदस्यों एवं जय हो संगठन की टीम का पूर्ण सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।









