Blog

आज बिजलीघर धूम दादरी मै भारतीय किसान यूनियन मंच ने श्री विजय गुप्ता थानाध्यक्ष बादलपुर को यूपीपीसीएल के एसडीओ के नाम दिया

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ज्ञापन ।मास्टर मनमिंदर भाटी राष्ट्रीय महासचिव ने बताया की दादरी शहर व छपरौला सहारा सीटी में लगातार एक महीने से भीषण गर्मी के बीच बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है ।लगातार हर वार्ड में रोज कहीं कहीं ना कहीं फॉल्ट हो रहे हैं ।रोज ट्रांसफॉर्मर ख़राब हो रहे है।विक्रान्त भाटी प्रदेश प्रभारी ने कहा बिजली आपूर्ति बाधित होने पर बिजली उपभोक्ता लगातार बिजली घर और सम्बंधित अधिकारियों से संपर्क करते हैं ।लोग फोन से भी शिकायत करते हैं ।

लेकिन कोई समाधान होता नहीं है ।विशाल ठाकुर दादरी प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कई दिनों से दादरी शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित चल रही है ।आये दिन हाईटेशन लाइनों में फॉल्ट ब्रेकडाउन और लो वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर ख़राब होने की समस्या सामने आ रही है ।जिससे कारण विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है ।अक्षय मुखिया ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में लंबे समय तक बिजली की कटौती से दैनिक जनजीवन प्रभावित हो रहा है ।शहर वासीयो के बच्चे बुजुर्ग महिलाएँ सभी बीमार हो रहे हैं । डाक्टर मोहसिन दादरी प॰उत्तर प्रदेश महासचिव ने कहा अगर अब दादरी की बिजली की समस्या का समाधान जल्द ठीक नहीं होता है तो फिर भारतीय किसान यूनियन मच दादरी व छपरौला के बिजली उपभोक्ताओं के साथ बिजली घर पर अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए मजबूर होगा ।अजब सिंह भाटी जिला प्रभारी बढपुरा ने कहा गाँवों में भी बिजली की समस्या ठीक नहीं चल रही है ।ऐसे में बिजली विभाग को दादरी क्षेत्र में नये बिजलीघर अवश्यकता है।जिससे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो जायेगी ।इस मौक़े पर हाजी निजाम,सोनू बैसला छपरौला ,विकास रूपवास,मनीष नागर ,अब्दुल कादिर,दानिश खान,नितेश कसाना,मनीष अधाना ,अरूण जाटव ,गौरव चौधरी,विजय कुमार,मोहित चौधरी,अन्य बिजली उपभोक्ता शामिल हुए ।

Related Articles

Back to top button