Blog

दादरी की क्रांति भूमि पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों मशालों ने फिर जगाई 1857 की क्रांति की ज्वाला

सुंदर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

“भारत माता की जय” और“देश के अमर शहीदों की जय”के नारों से गूंज उठा दादरी

ग्रेटर नोएडा।
1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा को पुनः जीवंत करते हुए “जय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट)”द्वारा आयोजित भव्य“क्रांति मशाल जुलूस”ने रविवार शाम दादरी की ऐतिहासिक धरती को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। हजारों लोगों के हाथों में जलती मशालें, तिरंगे और केसरिया ध्वज जब सड़कों पर उतरे तो पूरा दादरी“भारत माता की जय”और“देश के अमर शहीदों की जय”के नारों से गूंज उठा

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कार्यालय दादरी से हुआ, जहां संस्था के संरक्षक एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट तथा संस्था के संस्थापक संयोजक एडवोकेट कपिल शर्मा ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्ज्वलित कर क्रांति मशाल जुलूस का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं संस्था के संरक्षक सुधीर वत्स ने शहीद मंगल पांडे, संस्था अध्यक्ष संदीप भाटी ने अमर क्रांतिकारी धन सिंह कोतवाल तथा वरिष्ठ समाजसेवी कपिल गुर्जर ने वीर राजा राव उमराव सिंह की भूमिका निभाई। तीनों क्रांतिकारी स्वरूपों को लोगों ने मशाल भेंट कर घोड़ों पर सवार किया, जिसके बाद हजारों की संख्या में लोग हाथों में मशालें लेकर उनके पीछे चल पड़े।

देशभक्ति गीतों और क्रांतिकारी नारों के बीच आगे बढ़ रहे इस विशाल मशाल जुलूस का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर क्रांतिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद जुलूस दादरी ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्तंभ पहुंचा, जहां हजारों लोगों ने पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इसके उपरांत क्रांति मशाल जुलूस दादरी बस स्टैंड स्थित वीर शहीद राजा राव उमराव सिंह की प्रतिमा स्थल पहुंचा, जहां विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी तथा संस्था के संरक्षक एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट ने माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

इस दौरान वक्ताओं ने 1857 की क्रांति में दादरी क्षेत्र एवं स्थानीय क्रांतिकारियों की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्रभक्ति और बलिदान की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक संयोजक एडवोकेट कपिल शर्मा ने क्रांति मशाल जुलूस में शामिल हुए हजारों देशभक्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव परमानंद कौशिक एवं पूर्व अध्यक्ष दिनेश भाटी एडवोकेट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर प्रमोद शर्मा एडवोकेट, संजय शर्मा, सुनील कश्यप, दुर्रम यादव, अंकुर त्यागी, विशाल नागर, सचिन शर्मा, याकूब मलिक, हरीश बसोया, सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, राव रविन्द्र भाटी, राव नीरज भाटी, राव विजय भाटी, अशोक पंडित, मौजीराम नागर, जितेंद्र नागर एडवोकेट, उमेश भाटी एडवोकेट, नवीन भाटी, राजकुमार आर्य, जगवीर बसोया, जावेद मलिक सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button