Blog

एनटीपीसी दादरी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

एनटीपीसी दादरी ने 21 जून 2026 को महाराणा प्रताप स्टेडियम में योग सत्र का आयोजन कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) के अनुरूप किया गया।

इस अवसर पर श्री ए. के. मिश्र, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (दादरी) सहित एनटीपीसी दादरी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया, जिससे स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली में योग के महत्व को रेखांकित किया गया।

Related Articles

Back to top button