पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स गौतमबुद्धनगर में नवस्थापित पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन किया गया।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 29-08-2026 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स, गौतमबुद्धनगर में नवस्थापित पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन किया गया। पुलिस कमिश्नर द्वारा बताया गया कि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन की अमूल्य धरोहर हैं। उनके दीर्घकालीन अनुभव, कार्यकुशलता एवं सेवा भावना पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

नवस्थापित पेंशनर्स कक्ष का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को सम्मानजनक, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, जहाँ उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, पुलिस व्यवस्था, जनसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए उनके अनुभवों एवं सुझावों का समुचित उपयोग भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पेंशनर्स कक्ष सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं पुलिस संगठन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती शैव्या गोयल, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स श्री शकील मोहम्मद एवं श्री अजीत सिंह (सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक एवं अध्यक्ष, उ.प्र. पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान, शाखा गौतमबुद्धनगर), श्री सेवक राम यादव (सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं समन्वयक, पीपीएस वेलफेयर एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर), श्री रघुराज सिंह चौहान (सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं महासचिव, उ.प्र. पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान), श्री मोहम्मद अख्तर (सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं कोषाध्यक्ष, उ.प्र. पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान), श्री आर.के. सिंह (सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं सदस्य, उ.प्र. पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान), श्री यदुराज सिंह (सचिव, उ.प्र. पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान) सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।।









