Blog

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की मंशा के अनुरूप जनपद में 47 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा0) परीक्षा 2023

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

गौतम बुद्ध नगर 27 जुलाई, 2025

उत्तर प्रदेश शासन एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की मंशा के अनुरूप आज जनपद गौतम बुद्ध नगर में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा0) परीक्षा 2023, परीक्षा 47 केंद्रों पर आयोजित कराई जा रही है।

आज आयोजित हो रही परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुचीता एवं नकल विहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सनराइज विले सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 25 नोएडा व सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सेक्टर 12 नोएडा तथा अन्य परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर आयोजित हो रही परीक्षा को लेकर बहुत ही गहनता के साथ निरीक्षण करते हुए परीक्षा को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। डीएम इस अवसर पर स्कूल में बनाए गए

सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पहुंचे जहां पर उन्होंने सीसीटीवी स्क्रीन का बहुत ही गहनता के साथ अवलोकन किया और स्कूलों के एंट्री गेट पर अभ्यर्थियों की एंट्री के दौरान बहुत ही गहनता के साथ जांच करने की निर्देश दिए, ताकि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जा पाए और मानकों के अनुरूप नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जा सके।

इस अवसर पर डीपीपी यमुना प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदोरिया एवं जिला प्रशासन में पुलिस विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button