थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत चोरी करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 02 शातिर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से 12 अदद मोबाइल चोरी के, 20720 रुपये चोरी के, 02 अदद अवैध चाकू बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 20.05.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत चोरी करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 02 शातिर अभियुक्तगण 01. पंकज पुत्र रामदास निवासी प्रीत विहार कालोनी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 26 वर्ष 02. आरिफ पुत्र अब्दुल करीम निवासी भीम की डेरी के पास कठैहरा रोड थाना दादरी गौतम बुद्ध नगर उम्र करीब 34 वर्ष को अग्रसेन आदर्श इण्टर कालेज पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 12 अदद मोबाइल चोरी के, 20720 रुपये चोरी के, 02 अदद अवैध चाकू बरामद किये गये ।
*कार्यवाही का विवरण*
दिनांक 20.05.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत चोरी करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 02 शातिर अभियुक्तगण 01. पंकज पुत्र रामदास निवासी प्रीत विहार कालोनी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 26 वर्ष 02. आरिफ पुत्र अब्दुल करीम निवासी भीम की डेरी के पास कठैहरा रोड थाना दादरी गौतम बुद्ध नगर उम्र करीब 34 वर्ष को अग्रसेन आदर्श इण्टर कालेज पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 12 अदद मोबाइल चोरी के, 20720 रुपये चोरी के, 02 अदद अवैध चाकू बरामद किये गये । अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि साहब हमारे पास ये सभी मोबाईल तथा रुपये चोरी के हैं तथा हमारे पास अवैध चाकू है इन्हे हम डराने के लिए रखते है । हम दोनों ने ये मोबाइल अलग अलग स्थानों से चोरी किये है जिन्हे बेंचकर हम अपनी शौक मौज पूरी करते हैं । आज हम इन मोबाइलों को बेचने की फिराक मे थे । बरामद रुपये हम दोनों ने मिलकर करीब 03 माह पहले सरस्वती विहार कालोनी बारात घर के पास से एक बंद मकान से चोरी किये थे, जिसके सम्बन्ध में थाना दादरी पर मु0अ0सं0 0082/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत है । अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।









