Blog

थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा पीजी, हॉस्टल एवं घरों/किराये के कमरों से चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 06 लैपटॉप, 07 मोबाइल फोन, 01 मोटरसाइकिल, ₹12,500/- नकद व अवैध शस्त्र बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी द्वारा थाना सेक्टर-126 पर आकर सूचना दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके कमरे का दरवाजा खुला होने का लाभ उठाकर उनके 02 लैपटॉप तथा उनके मित्र व रूम पार्टनर के 01-01 लैपटॉप, आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस चोरी कर लिए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-126 पर तत्काल सुसंगत धाराओं में

अभियोग (मु0अ0सं0-117/2026 धारा 305(1) बीएनएस) पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया।

*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 02.07.2026 को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले अभियुक्त बालन गोविन्दन पुत्र गोविन्दन ग्राम गढ़ी शाहपुर के सामने सेक्टर-131 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से मु0अ0सं0-117/2026 से संबंधित चोरी के 04 अदद लैपटॉप, 01 आधार कार्ड एवं 01 ड्राइविंग लाइसेंस, मु0अ0सं0-99/2026 से

संबंधित चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त ₹6,500 नकद, थाना सेक्टर-113 नोएडा के मु0अ0सं0-267/2026 से संबंधित 01 मोटरसाइकिल (रजि0 नं0 UP16CS5291), थाना एक्सप्रेस-वे के मु0अ0सं0-95/2026 से संबंधित चोरी के 02 आईफोन एवं चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त ₹6,000 नकद एवं अन्य चोरी की घटनाओं से संबंधित 05 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप तथा 01 अवैध चाकू बरामद किया गया।

*अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्त बालन गोविन्दन एक शातिर एवं अभ्यस्त चोर है, जो मूल रूप से तमिलनाडु का निवासी है तथा पिछले काफी समय से नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। अभियुक्त विशेष रूप से पीजी, किराये के मकानों, फ्लैटों एवं आवासीय परिसरों को निशाना बनाता था, जहाँ नौकरीपेशा एवं छात्र वर्ग के लोग निवास करते हैं। वह कई दिनों तक रेकी कर ऐसे कमरे एवं मकान चिन्हित करता था, जहाँ सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती थी अथवा दरवाजे खुले रह जाते थे। मौका मिलने पर वह मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी, पहचान पत्र एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए प्रायः चोरी की मोटरसाइकिल का प्रयोग करता था तथा पहचान छिपाने के लिए कई बार रैपिडो एवं ओला जैसी ऐप आधारित बाइक सेवाओं का भी उपयोग करता था। चोरी किए गए मोबाइल फोन एवं लैपटॉप को राह चलते व्यक्तियों को कम कीमत पर बेच देता था तथा कई बार पार्सल के माध्यम से अपने गृह राज्य तमिलनाडु भेजकर भी बेचता था। चोरी से प्राप्त धनराशि से वह अपने व्यक्तिगत खर्च पूरे करता था। अभियुक्त अपने पास एक अवैध चाकू रखता था, जिसका प्रयोग विरोध होने पर लोगों को डराकर भागने के लिए करता था। अभियुक्त के कब्जे से बरामद अन्य मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के संबंध में जानकारी की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button