Blog

GAEPL बुलंदशहर कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन:

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

बुलंदशहर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर GAEPL बुलंदशहर कार्यालय में योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक सुश्री सीमा सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर स्वास्थ्य, फिटनेस एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

GAEPL परियोजना प्रबंधन- अनुरुध सिंह ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन एवं कार्यक्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Related Articles

Back to top button