Blog

उम्मीद संस्था ने शिक्षक दिवस के अवसर पर दादरी एनटीपीसी स्थित डीपीएस स्कूल मैं शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित कर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

उम्मीद संस्था ने शिक्षक दिवस के अवसर पर दादरी एनटीपीसी स्थित डीपीएस स्कूल मैं शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित कर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया उम्मीद संस्था के संस्थापक एवं संयोजक डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर ने बताया कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने वाले नहीं होते, वे समाज के निर्माण में एक मजबूत स्तंभ की भूमिका निभाते हैं। उनके समर्पण, कड़ी मेहनत, और छात्रों के भविष्य को संवारने के प्रयासों को मान्यता देने का यह एक सराहनीय प्रयास है। उम्मीद संस्था का यह सम्मान न केवल शिक्षकों के योगदान को स्वीकार करता है, बल्कि उन्हें और भी अधिक प्रेरित करता है कि वे इसी तरह अपनी भूमिका को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते रहें। इस तरह के सम्मान समारोह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हैं और समाज को शिक्षकों की अहमियत का अहसास कराते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य पूनम दुआ, प्रवीण कसाना, रतना सामन्था,भूपेंद्र सिंह, मणि रतन त्रिपाठी, संतोष सिंह, नवीन,जागेश कुमार, संजीव मुकदम , किसान नेता राजकुमार रूपबास, मास्टर बालचंद नागर, मास्टर ब्रह्म सिंह अनिल प्रधान मास्टर देवेंद्र कुमार आदि संस्था के लोगों उपस्थित रहे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button