Blog

दादरी स्वास्थ्य केंद्र का संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 20 मई 2026 को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन(एस टी सी)नियोजन टीम की ज्वाइंट डायरेक्टर श्रीमती डॉ. अजंता देवी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में जिला मातृत्व स्वास्थ्य सलाहकार श्री राजेंद्र प्रसाद भी उपस्थित रहे, निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, ओपीडी सेवाएं,

दवा वितरण कक्ष, प्रसूति कक्ष, टीकाकरण व्यवस्था, प्रयोगशाला सेवाएं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं की स्थिति, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

इसके उपरांत श्रीमती डॉ. अजंता देवी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जारचा, खंडेरा, प्यावली एवं बसंतपुर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे, निरीक्षण के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, जन औषधि उपलब्धता, रोगी पंजीकरण व्यवस्था तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित रूप से चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ।निरीक्षण के दौरान सी एच सी दादरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गुरूप्रीत कौर, डॉ ज्योति, डॉ चारुल, डॉ अनिल कुमार, स्वास्थ शिक्षा अधिकारी संजय कुमार,कपिल चौधरी,विपिन कुमार,सुनील कुमार,डॉ आलोक कुमार , समस्त स्टॉफ नर्स, ए0एन0एम0 , फार्मासिस्ट एवं अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button