Blog

थाना बिसरख पुलिस द्वारा कम्पनी के अन्दर से कॉपर चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, कब्जे से 12 बन्डल कॉपर व अन्य माल बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः*

दिनांक 01/12/2023 को थाना बिसरख पर इको-12, प्लाट नं0-75 में स्थित जे.एम.वी सी.पी.एस लि0 कम्पनी के अन्दर से कम्पनी के ही कर्मचारियों द्वारा धीरे-धीरे करके काफी मात्रा में कॉपर चोरी करने के सम्बन्ध में कम्पनी के मैनेजेर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 996/2023 धारा 381 भादवि पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही का विवरणः*

दिनांक 01.12.2023 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर जे.एम.वी सी.पी.एस लि0 कम्पनी के अन्दर काम करने वाले वर्कर 1.पुनीत पुत्र रामकिशन 2.भूपेन्द्र पुत्र बालकिशन को चोरी किये कॉपर से 12 बन्डल कॉपर तथा अन्य माल के साथ थाना क्षेत्र के 6 प्रतिशत प्लाट एरिया रोजा याकूबपुर से गिरफ्तार किया गया है।

*अभियुक्तों का विवरणः*

1.पुनीत पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम फरीदपुर हवेली, थाना शिकारपुर, बुलन्दशहर वर्तमान पता-यादराम का मकान, ग्राम बहरामपुर, थाना सेक्टर-63, नोएडा उम्र 21 वर्ष।
2.भूपेन्द्र पुत्र बालकिशन मूल निवासी ग्राम फरीदपुर हवेली, थाना शिकारपुर, बुलन्दशहर वर्तमान पता यादराम का मकान, ग्राम बहरामपुर, थाना सेक्टर-63, नोएडा।

 

Related Articles

Back to top button