Blog
थाना बिसरख पुलिस द्वारा दुष्कर्म (बलात्कार) करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
घटना का संक्षिप्त विवरणः
दिनांक 05.03.2024 को थाना बिसरख पर वादी द्वारा स्वयं की बेटी के साथ अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 159/2024 धारा 376/363/328/506 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
*कार्यवाही का विवरणः*
दिनांक 06.03.2024 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से उपरोक्त मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त उस्मान सैफी पुत्र इरतजा सैफी को थाना क्षेत्र के फर्नीचर मार्केट शाहबेरी से गिरफ्तार किया गया है।









