Blog

थाना बादलपुर पुलिस द्वारा घर से नाराज होकर जा रही लड़की की काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बद्ध नगर

 

आज दिनांक 08.05.2024 को थाना बादलपुर पुलिस को गश्त के दौरान हनुमान मंदिर, सादोपुर झाल के पास, जी0टी0 रोड पर एक लड़की उम्र करीब 13 वर्ष रोते हुए जाती दिखाई दी जिसपर थाना बादलपुर पुलिस द्वारा किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तुरंत लड़की से बातचीत कर उसके रोने का कारण पूछा गया। लड़की द्वारा बताया गया कि वह छिजारसी में रहती है तथा अपने घर से नाराज होकर जा रही है। पुलिस टीम द्वारा मामलें की गंभीरता को देखते हुए उपरोक्त लड़की को शांत किया गया एवं लड़की के परिजनों व स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ थाना बादलपुर पुलिस द्वारा लड़की की काउंसलिंग करते हुए उसको समझा-बुझाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्ची के परिजनों द्वारा गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गयी।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button