Blog

थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस द्वारा साइबर स्लेवरी हेतु भारतीय युवाओं को विदेश में नौकरी के नाम पर झांसा देकर साइबर अपराधी के पास युवाओं को भेजने वाले फर्जी एजेंट गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 13.01.2026 को थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस द्वारा संकलित सूचना के आधार पर भारतीय युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर व जाल में फंसा कर विदेश में बैठे साइबर अपराधियों के पास भेजने वाले फर्जी एजेंट के विरूद्ध मु0अ0सं0 05/2026 पंजीकृत अभियोग में अभियुक्त शुभम को जनपद शामली से गिरफ्तार किया गया है। उक्त अपराधी अब तक भारत के विभिन्न प्रान्तो के करीब 06 युवाओं को अपने जाल में फंसा कर जॉब के नाम पर विदेश में बैठे साइबर अपराधियों के हवाले किया गया है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
नोएडा सेक्टर 73 निवासी वादी मुकदमा द्वारा थाना साइबर क्राइम में दिनांक 12/01/2026 को अभियोग पंजीकृत कराया गया कि शुभम नाम के व्यक्ति द्वारा विदेश में जॉब दिलाने के नाम पर ₹80000 लिए गये एवं वादी को एयर टिकट पर थाईलैंड भेजा गया जहां से वादी को साइबर अपराधियों द्वारा कब्जे में लेकर म्यांमार देश ले जाया गया जहां पर उसको साइबर स्लेवरी में रखकर दुनिया के विभिन्न देशो के व्यक्तियों को साइबर ठगी हेतु विभिन्न सोशल मीडिया प्लेट फार्म फेसबुक इस्ट्राग्राम, टिन्डर ऐप आदि के माध्यम से ग्रेटिंग मैसेज भिजवाकर ठगी करायी जाती थी। रेस्क्यू के बाद वादी मुकदमा भारत लाया गया। पीडित की लिखित तहरीर के आधार पर सुसगंत धाराओ में एजेंट के खिलाफ थाना साइबर क्राइम पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।
वादी द्वारा बताया गया था कि अभियुक्त शुभम से इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क हुआ था और उसने विदेश में थाइलैंड में डाटा एन्टी की जॉब दिलाने के नाम पर 80000 रुपए लिए थे। उसके बाद अपराधी अभियुक्त द्वारा थाइलैंड से म्यांमार देश में बैठे साइबर अपराधियों के हवाले कर दिया। जिनके द्वारा वादी मुकदमा से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेट फार्म फेसबुक इस्ट्राग्राम, टिन्डर एप आदि के माध्यम से ग्रेटिंग मैसेज कराकर साइबर ठगी करायी गयी।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button