Blog

थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया गया

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

दिनांक 17.03.2024 को थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी चरत उर्फ कुकू पुत्र जागन सिंह को अवैध असलाह के साथ पुवारी प्राईमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है। अभियुक्त शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जो आये दिन लडाई-झगड़ा करता है और अस्लाह दिखाकर लोगो को डराता धमकाता है। अभियुक्त द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर मु0अ0सं0-28/2024 धारा 323/504/506 भादवि के वादी के साथ मारपीट की गयी थी व तमंचा दिखाकर डराया धमकाया गया था। जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button