Blog

थाना बादलपुर पुलिस द्वारा 15000/-रु0 की ईनामिया वाँछित अभियुक्ता गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*कार्यवाही का विवरण-*
थाना बादलपुर पुलिस द्वारा दिनांक 17.09.2024 को सादोपुर झाल बस स्टाप के पास से 15000/-रु0 की ईनामिया वाँछित अभियुक्ता संतोष कुमारी पत्नी अमर सिंह निवासी ग्राम बक्सर खालसा थाना सहसवान जनपद बदायू उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

*घटना का विवरण-*
दिनांक 26.02.2024 को थाना बादलपुर पर वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर बनाम अज्ञात के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 039/24 धारा 363 भादवि पंजीकृत कराया गया बाद विवेचना मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त गण 1.टिन्कू उर्फ चरन सिंह 2. अमर सिंह 3. संतोष कुमारी निवासी उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया था तथा धारा 366/368/376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढोतरी की गयी थी। वादी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्ता के पुत्र द्वारा अपने माता पिता के सहयोग से भगा ले जाना, जिसमें अभियुक्ता संतोष कुमारी उपरोक्त पर धारा 368 भादवि का अपराध होना पाया गया था एवं अभियुक्त टिंकू व अमर सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button