Blog

थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे/निशादेही से चोरी की 04 मोटरसाइकिल व 01 अवैध चाकू बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः*

दिनांक 20/21.07.2024 की रात्रि में थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात चोर द्वारा ग्राम कुलेसरा से 01 मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना ईकोटेक-3 पर मु0अ0सं0 285/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

*कार्रवाई का विवरणः*

दिनांक 22.07.2024 को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से चेकिंग के दौरान कुलेसरा पुस्ता से 02 अभियुक्त 1.राजन पुत्र सुदेश कुमार 2.रविन्द्र पुत्र ब्रह्मजीत को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल रजि0नं0 UP16CS0864(संबंधित मु0अ0सं0 285/2024 धारा 303(2) बीएनएस) व 01 अवैध चाकू (अभि0 रविन्द्र के कब्जे से) बरामद किया गया है। अभियुक्तों की निशादेही पर चोरी की 03 अन्य मोटरसाइकिल भी आम्रपाली मॉल के पास खण्डर से बरामद की गयी है।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button