Blog

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी कि अध्यक्षता में आज आईआईएमटी काॅलेज नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में मतदाता जारूकता रैली का किया गया आयोजन

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बद्ध नगर

 

आयोजित मतदाता जागरूकता रैली में सम्बन्धित अधिकारियों, आईआईएमटी कॉलेज के समस्त फैकल्टी व छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाताओं का किया जागरूक

गौतम बुद्ध नगर 23 अप्रैल, 2024

जनपद में मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत जनपद में विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज आईआईएमटी काॅलेज नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में मतदाता जारूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप/जिला समाज कल्याण अधिकारी

शैलेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पिछडा़ वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश सिसोदिया, उप जिला क्रीडा अधिकारी अनीता नागर, स्वीप काॅर्डिनेटर अर्चना शिरोमणि, वंदना यादव, शालिनी शर्मा, गीता भाटी, इंदु गुर्जर, रति गुप्ता, महेश सिंह, धीरज कुमारी, ममता शर्मा, बबीता यादव, शबनम अधाना, दिशा चौधरी, मोहित, ललित त्यागी, आईआईएमटी काॅलेज के समस्त फैकल्टी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आयोजित रैली में बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत डोर-टू-डोर अभियान चलाकर घर-घर ‘‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’’ स्लोगन के स्टीकर चश्पा करते हुए घर के सभी सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है एवं साथ ही उनको उनके बूथ संख्या, क्रमांक एवं मतदाता सूची में नाम होने की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि मतदान के दिन किसी भी मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाकर मीडिया, सोशल मीडिया, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, एलईडी स्क्रीन, आरडब्ल्यूए तथा एनजीओ के माध्यम से स्वीप कार्यक्रम को लेकर शॉर्ट वीडियो का व्यापक स्तर पर प्रसारण कराते हुये मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को लोकतंत्र के महत्व एवं लोकतंत्र में उनकी क्या भूमिका है इसकी गहन जानकारी प्राप्त हो सके और वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी अपनी-अपनी भागीदारी निभाते हुये अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुये 26 अप्रैल 2024 को वोट अवश्य डालें।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों, स्वीप टीम के सदस्यों एवं आईआईएमटी काॅलेज के समस्त फैकल्टी व छात्र-छात्राओं को मतदाता की शपथ दिलायी गयी। उन्होंने कहा कि आप सभी स्वयं एवं अपने परिवारजन, पड़ोसियों, दोस्तों व सहकर्मियों को भी मतदान केंद्र जाकर वोट डालने के लिए अवश्य प्रेरित करें ताकि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुये योग्य प्रत्याशी का चयन कर सके।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

Related Articles

Back to top button