Blog

थाना रबूपुरा पुलिस और वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ के संबंध में:-

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

दिनांक 08/02/2024 को थाना रबूपुरा पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पुत्री उम्र करीब 03 वर्ष के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में गलत काम किया है। इस सूचना पर तत्काल मु0अ0स0 24/2024 धारा 376एबी/363 भादवि व 5M/6 पोक्सो अधि0 पंजीकृत कर दो टीमों का गठन किया गया। इस घटना का मात्र कुछ घण्टो में सफल अनावरण करते हुए

अभि0 राहुल गौतम पुत्र ओमप्रकाश निवासी गुलिस्ता कालोनी, कस्बा रबूपुरा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। अभि0 की निशादेही पर कपड़ों की बरामदगी के दौरान अभि0 द्वारा पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिसमे अभि0 के पैर में गोली लगने के कारण अभियुक्त घायल हो गया। घायल अभि0 को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी व अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button