Blog

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग निरंतर एक्शन में

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*अवैध तरीके से शराब की बिक्री करते हुए पाये जाने पर एक अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर भेजा जेल।*

*गौतमबुद्धनगर 12 दिसम्बर, 2023*

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एवं जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत दिवस आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 चंद्रशेखर सिंह ने दबिश देकर थाना सूरजपुर स्थित ग्राम मकौड़ा के गोल चक्कर से योगेन्द्र पुत्र जगत सिंह को 41 पव्वें कैटरीना देशी शराब तनु मसालेदार उत्तर प्रदेश राज्य में बिक्री के लिए अनुमन्य धारिता 200 एम0एल0 तीव्रता 25 प्रतिशत वी0/वी0 के साथ अवैध तरीके से बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि बरामद अवैध शराब एवं गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थाना सूरजपुर द्वारा जेल भेजने की कार्यवाही की गयी है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

Related Articles

Back to top button