दादरी क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश गाड़ी से 25 लाख रुपए व लाइसेंसी पिस्टल लेकर फरार। दादरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद है।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

बदमाश आए दिन लूटपाट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस क्रम में दादरी कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े जीटी रोड स्थित एक सीएनजी पंप पर खड़ी गाड़ी से रूपया से भरा बैग तथा लाइसेंसी पिस्टल लेकर फरार हो गए। बैग में 25 लख रुपए के आसपास बताये जा रहे हैं। दिनदहाड़े इस घटना ने दादरी क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अनिल कुमार भारद्वाज मूल रूप से मैना मोजपुर खुर्जा का रहने वाला है। और वह एटीएम में पैसा डालने का कार्य करता है। शुक्रवार को वह खुर्जा से दादरी के लिए आए थे और दादरी से पैसा एकत्रित करके वापस खुर्जा के लिए जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर के समय जीटी रोड स्थित है एक सीएनजी पंप पर गाड़ी में गैस भरवाने के लिए रुक गए तथा गाड़ी की सीट पर एक बैग रखा था। जिसमें 25 लाख रुपए व लाइसेंसी हथियार था।

गाड़ी में गैस डलवाने के बाद वह व्यक्ति अपनी गाड़ी में बैठा तो देखा कि गाड़ी में रखा हुआ बैग गायब है। ऐसा लग रहा है कि गाड़ी में गैस भरवाते समय बाइक सवार गाड़ी में नोटों से भरा बैग को लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीएनजी पंप पर लगे कैमरे को चेक किया तथा आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की लेकिन पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है। जो आरोपियों की तलाश कर रही है। दिनदहाड़े इस घटना ने क्षेत्र के लोगों के होश उड़ा दिए हैं। दादरी पुलिस कब तक इस घटना का खुलासा करेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में दादरी कस्बा पुलिस चौकी क्षेत्र व अजायपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन दादरी पुलिस अभी तक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों को नहीं पकड़ पा रही है। पुलिस की इस लापरवाही का फायदा इन दिनों बदमाश उठा रहे हैं।









