Blog

थाना कासना पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल 28 बैट्री, मास्टर-की, 02 अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त रिक्शा बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

लघटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 07.11.2026 को वादी (उप महाप्रबन्धक, एम.एस.एम.ई. प्रौद्योगिकी केन्द्र, कासना) द्वारा थाना कासना पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि उक्त संस्था के 3D प्रिंटिंग रूम से कई यूपीएस एमेरान क्वांटा बैट्रियां व 3D प्रिंटिंग मशीन की लाइसेंस/मास्टर-की को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कासना पर मु0अ0सं0 223/2026 धारा 305(a) BNS पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही का विवरण-

दिनांक 08.11.2026 को थाना कासना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्त 1.उस्मान अली पुत्र साबिर अली 2.जौनी पुत्र जनक सिंह 3.इमान पुत्र इस्लाम को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रिक्शा, चोरी का शत-प्रतिशत माल- 28 एमेरान क्वांटा बैट्रियां, लाईसेंस/मास्टर-की (पैन ड्राइव के रुप में) व 02 अवैध चाकू बरामद किये गये है।

पूछताछ का विवरण-

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा मिलकर एमएसएमई प्रौद्योगिकी केन्द्र (खानपुर रोड, कासना) से खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर घुसकर 28 बैट्रियां व मशीन में लगी एक पैन ड्राइव चोरी की गयी थी तथा चोरी की बैट्रियों को रिक्शा में रखकर बंद पड़ी फैक्ट्री में छिपा दिया गया था।

Related Articles

Back to top button