Blog

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आज डीसीपी नोएडा श्रीमती प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा श्री अभय कुमार मिश्र व

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

एसीपी-1 नोएडा श्री प्रवीण कुमार के द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-126 क्षेत्रांतर्गत स्थित यमुना घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आगामी छठ पूजा के दृष्टिगत घाट पर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, भीड़ प्रबंधन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी

आवश्यक सुरक्षा प्रबंध समय से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button