थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत 01 शातिर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा नाजायज 315 बोर मय 01 जिन्दा कार0 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 02.11.2026 को आवेदक जगमिन्द्र पुत्र सूरत सिंह निवासी अग्रसैन कालोनी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर मो0 9310165022 द्वारा थाना दादरी पर अभियुक्त सन्दीप भाटी पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम चिटहैरा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर के द्वारा वादी व वादी की पत्नी के ऊपर जान से मारने की नियत से तमंचा से गोली चलाकर भाग जाने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 540/2026 धारा 109(1) बीएनएस अभियुक्त सन्दीप भाटी के विरूद्ध पंजीकृत कराया था | जिसकी विवेचना उ0नि0 अंकित कुमार के द्वारा सम्पादित की जा रही है |
*कार्यवाही का विवरण:-*
दिनांक 02.11.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 540/26 धारा 109(1) बीएनएस में वांछित 01 अभियुक्त 1. सन्दीप भाटी पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम चिटहैरा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र 34 बर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 540/2026 धारा 109(1) बीएनएस को रूपवास बाईपास मैन रोड से करीब 30 कदम दूरी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी तमंचा नाजायज 315 बोर मय 01 जिन्दा कार0 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ | अभियुक्त से पूछताछ की गयी बताया कि साहब दिनांक 02.11.2026 को मैने जगमिन्द्र पर फायर किया था और मैं वहां से भाग गया था और अपने आप को छिपाता फिर रहा था । अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस की बरामदगी हुयी अतः मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी | अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है |









