Blog

1,376 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण एवं साक्षात्कार में हुए शामिल, 746 अभ्यर्थियों का हुआ रोजगार हेतु शॉर्टलिस्ट

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर, 02 नवंबर 2026

जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर द्वारा सोमवार को श्री द्रोणाचार्य (पीजी) कॉलेज, दनकौर में रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 18 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 1,376 अभ्यर्थी रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से उपस्थित हुए। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर 746 अभ्यर्थियों का रोजगार हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया।

रोजगार मेले में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री द्रोण गौशाला समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग उपस्थित रहे। मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर के सचिव/प्रबंधक रजनीकांत मित्तल एवं जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री द्वारा रोजगार हेतु शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। रोजगार मेले

के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम में श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स, रोजगार मेला समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता सहित जिला सेवायोजन कार्यालय एवं श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button