Blog

थाना दादरी पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने के उद्देश्य से स्वयं पर जानबूझकर फायरिंग कराने के षड्यंत्र का खुलासा करते हुए 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस, सीपी प्लस डीवीआर एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।*

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना दादरी क्षेत्र में हरेन्द्र नागर पुत्र समर सिंह द्वारा स्वयं पर जानबूझकर फायरिंग कराकर अपने पड़ोसी विकास सैन को झूठे मुकदमे में फंसाने के उद्देश्य से रचे गये षड्यंत्र के सम्बन्ध में जॉच के दौरान प्रकाश में आया कि हरेन्द्र नागर ने अन्य 05 व्यक्तियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र रचा था।

अभियुक्तगण द्वारा योजना बनाई गई कि पड़ोसी विकास सैन के साथ हुई कहासुनी को आधार बनाकर उसे गंभीर एवं जघन्य अपराध में फंसाकर जेल भिजवा दिया जाए। उक्त योजना को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से वादी मुकदमा हरेन्द्र नागर द्वारा अतुल भाटी एवं कलुआ उर्फ प्रतीक को अपने घर बुलाकर सीसीटीवी कैमरे के सामने स्वयं पर फायरिंग कराई गई तथा इसके उपरांत थाना दादरी पर विकास सैन के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया।
पुलिस विवेचना के दौरान उक्त घटना में अभियुक्तगण की भूमिका एवं षड्यंत्र के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रकाश में आए। यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि हरेन्द्र नागर के भाई सतेन्द्र उर्फ सत्ते वर्ष 2007 के एक मुकदमे में धारा 302 भादवि के अंतर्गत सजायाफ्ता हैं।

 

Related Articles

Back to top button