आज दिनांक 31.10.2026 को पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान, नॉलेज पार्क-2 ग्रेटर नोएडा,गौतम बुध नगर में मुख्य संयोजक श्री राजकुमार नगर के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वी जयंती मनाई गई
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

जिसमें मुख्य अतिथि माननीय श्री कलराज मिश्र जी, पूर्व महामहिम,राजस्थान एवं मुख्य अतिथि श्री जयप्रकाश छावड़ी जी (जेपी भाई ) (राष्ट्रीय सचिव, भाजपा) एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (किसान मोर्चा )श्री बंशीलाल गुर्जर( राज्य सभा सांसद), एवं डॉ महेश शर्मा जी,सांसद ,गौतम बुध नगर एवं श्री तेजपाल नागर जी,विधायक दादरी एवं श्रीमती अलका गुर्जर जी,राज्यसभा सांसद एवं उदयलाल भड़ाना जी,विधायक राजस्थान एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बच्चू सिंह बैसला जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री राम प्रकाश मावी जी ने की और कार्यक्रम में महासभा ने समाज की अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बच्चू सिंह बैसला को लोह पुरुष रत्न एवं श्री राम प्रकाश मावी को गुर्जर रत्न तथा श्री रूपचंद नागर जी को अति विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर श्री डी एन सिंह, श्री इलम सिंह नगर, श्री सुखबीर आर्य,श्री शेर सिंह भाटी, श्री विवेक बैसला,श्री अमरजीत चौधरी, श्री चंदरवीर नागर, सोनू गुर्जर जी , श्री शिवा भाटी जी, श्री अमित रूपवास,अशोक भाटी पाली व अन्य पदाधिकारियो ने भाग लिया।क्षेत्र के हजारों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट श्री राजकुमार नागर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने किया।









