Blog

ग्रेटर नोएडा के छपरौला में भीषण जाम, किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार, एंबुलेंस भी फंसी

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

टोल चाहिए पूरा रोड है अधूरा

ग्रेटर नोएडा के छपरौला जीटी रोड पर भीषण जाम लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 3 से 4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। हालात ऐसे हैं कि एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। छपरौला, अच्छेजा और लालकुआं के आसपास लोग आए दिन इसी तरह जाम से जूझने को मजबूर हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश का पानी भरने से सड़क की हालत और भी बदतर हो गई है। लोगों का सवाल है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्डों में सड़क? जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं नाल अधूरे कोई देखने वाला नहीं जीटी रोड पर वाहन चालक परेशान जाने से भी कतराने लगे वाहन चालक

Related Articles

Back to top button