आज भाजपा नेता व गौ रक्षा हिन्दू दल के संस्थापक अध्यक्ष वेद नागर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजभाटी के द्वारा दी गयी आपराधिक प्रवृत्ति के धमकी भरे लहजे मे अभद्र भाषा का
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आपराधिक प्रवृत्ति के धमकी भरे लहजे मे अभद्र भाषा का प्रयोग करने से मेरी जान-माल को खतरा उत्पन्न हो गया है जिसके चलते आज थाना बादलपुर में शिकायत दी है
वेद नागर, बताया जिला प्रशासन को शिकायत के माध्यम से लिखित में अवगत कराया है कि राजकुमार भाटी जो सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में मेरे प्रति अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। उनकी भाषा की मर्यादा तोड़ने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के धमकी भरे लहजे में बात करने से मुझे भय है कि राजकुमार भाटी कभी भी मेरे ऊपर हमला करवा सकते हैं अथवा मेरी हत्या करवाने जैसी घटना को अंजाम दिलवा सकता हैं। मैं अपनी इन आशंकाओं से समय रहते पुलिस प्रशासन को लिखित रूप में अवगत करा रहा हूँ, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
संबंधित वीडियो एवं उपलब्ध साक्ष्यों से अधिकारी को अवगत कराया गया है जिससे कानूनी कार्रवाई की जाए तथा मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उनके द्वारा मेरे मान-सम्मान को ठेस पहुँचाने के संबंध में मैं मानहानि का मुकदमा भी दायर करूँगा।









