
ग्रेटर नोएडा/दादरी, 17 अक्टूबर 2026:
विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रांगण में आज गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिक कार्यक्रम “Dhun26” का अत्यंत सफलतापूर्वक और भव्य आयोजन किया गया। संपूर्ण परिसर आज उत्सव के उल्लास और सांस्कृतिक छटा से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का गरिमामयी शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री तेजपाल नागर जी उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने उपस्थिति ने इस समारोह को ऐतिहासिक और स्मरणीय बना दिया।
स्वर्ण पदक विजेता वर्णिका शर्मा सहित मेधावी छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत:

समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा वर्णिका शर्मा (स्वर्ण पदक विजेता, बी0एस0सी0 एग्रीकल्चर ऑनर्स, शैक्षणिक वर्ष 2026), कामिनी (स्वर्ण पदक विजेता, बी0एस0सी0 एग्रीकल्चर ऑनर्स, शैक्षणिक वर्ष 2025), तन्वीदीप श्रीवास्तव (रजत पदक विजेता, बी0एस0सी0 एग्रीकल्चर ऑनर्स, शैक्षणिक वर्ष 2025) तथा शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित करने वाली संस्थान की प्रतिभावान छात्राओं, खुशी यादव एवं कोमल गोयल (बी0टेक0, सी0एस0ई0, सत्र 2025-26) को डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ (उत्तर प्रदेश) में चयनित होने इस अनुकरणीय सफलता पर मुख्य अतिथि द्वारा विशेष रूप से पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य मेधावियों तथा वर्ष भर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनका हौसला बढ़ाया गया।
डांडिया और डी0जे0 नाइट की रही धूम:
विशेष रूप से कार्यक्रम ‘धुन’ की इस भव्य समारोह की सुरमयी बेला में प्रख्यात संगीत साधक अभिमन्यु ने अपनी उत्कृष्ट एवं विविधरंगी प्रस्तुति से संपूर्ण वातावरण को आनंदित कर दिया। तथा
नवरात्रि के पावन और शुभ अवसर पर संस्थान के प्रांगण में एक भव्य ‘डांडिया नाइट’ एवं ‘डी.जे. नाइट’ का सुंदर आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने डांडिया की धुनों और डी.जे. के संगीत पर जमकर नृत्य किया और इस रंगारंग उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों का मिला मार्गदर्शन:
इस अवसर पर शिक्षा व कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एसवीपी (SVP) ग्रुप के सीएमडी यशस्वी श्री विजय जिन्दल जी, संस्थान के सेक्रेटरी श्री सुनील जिन्दल जी, संस्थान की सी0ई0ओ0 डॉ0 पूर्णिमा शर्मा जी तथा डॉ0 खुशबु सिंह (सी0ई0ओ0 & फाउंडर- आर्या फैशनस) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को जीवन में अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के व्यावहारिक गुर सिखाए। साथ ही, उन्होंने सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की मंगलकामना की। इसके अतिरिक्त संस्थान के सम्मानित डायरेक्टर/एडवाइजर डॉ0 एस0पी0 पाण्डे ने भी विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया।
कुशल निर्देशन और अनुशासित प्रबंधन:
इस पूरे भव्य और सफल कार्यक्रम रूपरेखा कोऑर्डिनेटर मिस पूजा सागर एवं मिस यश्वी पाठक के कुशल निर्देशन में तैयार और क्रियान्वित किया गया। कार्यक्रम को पूरी गरिमा और कड़े अनुशासन के साथ संपन्न कराने में डॉ0 वरुण सिंह, डॉ0 अरविन्द कुमार एवं मिस्टर प्रबोध द्विवेदी ने अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया। तथा कार्यक्रम के सफल संपादन में संस्थान के समस्त संकाय अध्यक्षों, प्राध्यापक वर्ग तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय एवं अमूल्य योगदान रहा।
समारोह के अंत में राष्ट्रगान के साथ इस यादगार और ऐतिहासिक वार्षिक उत्सव का समापन हुआ।









