Blog

आज दिनांक 17.10.2026 को प्रातः थाना रबूपुरा पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नगला श्री पदम निवासी एक ही परिवार के 05 सदस्यों 1. महेश पुत्र कृष्ण

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

निवासी नगला श्री पदम, उम्र 37 वर्ष, 2. ललिता पत्नी महेश उम्र 35 वर्ष, 3. लड्डू पुत्र महेश उम्र 11 वर्ष, 4. मिष्टी पुत्री महेश उम्र 07 वर्ष, 5. साक्षात पुत्र महेश उम्र 03 वर्ष की मृत्यु हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस बल, उच्चाधिकारीगण, एम्बुलेंस एवं फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँचे। फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।

प्रथम दृष्टया मामला ‘फ़ूड पॉइजनिंग’ का पाया जा रहा है। आसपास के लोगों तथा मृतक महेश की माता द्वारा बताया गया कि परिवार के सदस्यों ने रात्रि में नूडल्स का सेवन किया था। मृत्यु के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button