थाना दादरी पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 03 अदद मोबाईल टावर RRU, 04 अदद बैट्री EXIDE चोरी की (कीमत करीब 20 लाख रूपये), व नगद 260 रुपये बरामद ।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 13.10.2026 को थाना दादरी पुलिस गस्त व चैकिंग के दौरान कार्रवाई करते चोरी करने वाले 01 शातिर अभियुक्त 1. कय्यूम मंसूरी पुत्र बबलू मंसूरी निवासी कनस्तर वाली गली जावेद की दुकान के पास हिंडन विहार थाना नंदग्राम जिला गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष को ग्राम हजरतपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से चौकी क्षेत्र अजायबपुर, थाना दादरी गौतममबुद्धनगर से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से मु0अ0स0 437/2026 धारा 303(2) से सम्बंधित 04 अदद बैट्री EXIDE चोरी की, 03 अदद मोबाईल टावर RRU (कीमत करीब 20 लाख रूपये), व नगद 260 रुपये बरामद व मु0अ0सं0- 512/2026 धारा- 317(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया |
अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया हम अलग अलग जगहों से आकर रात को एक जगह इकट्ठा होकर चोरी की योजना तैयार कर नोएडा-ग्रेटर नोएडा के ग्रीन बेल्ट्स में लगे टावरों से कीमती सामान जैसे-रेडियो RRU, टावर बैट्री आदि सामान चोरी कर गाजियाबाद और दिल्ली में जाकर चलने फिरने वालें अज्ञात लोगों को बेच दिया करते हैं तथा बेचकर बिक्री से प्राप्त रुपयों को अपनों निजी शोक मौज में खर्च करते है ।









