आज दिनांक 13 अक्टूबर दिन मंगलवार को लवकुश धार्मिक रामलीला कमैटी पंजी दादरी के तत्वाधान में श्री अग्रसैन आदर्श इंटर कॉलेज में चल रही
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

रामलीला में सर्व प्रथम राम वन गवन के बाद श्री राम ,माता सीता व लक्ष्मण जी सृंगवेरपुर गंगा किनारे पहुंचते है वहाँ श्री राम की निषाद राज से भेट होती है तत्पश्चात श्री राम केवट से गंगा पार करने के लिए नौका माँगते है केवट श्री राम के चरण प्रक्छालन करता है श्री राम केवट संवाद बहुत सुंदर दर्शाया गया उधर मंत्री सुमन्त अयोध्या वापस पहुंचते है

और राजा दशरथ को पता चला कि श्री राम वनों से वापस नहीं आये तो अपने प्राण छोड़ देते है ।भरत व शत्रुघ्न को उनके ननिहाल से बुलाया गया और राजा दशरथ का दाहसंस्कार किया गया ।भरत जी श्री राम को वापस लाने वनों को जाते है श्री राम -भरत का मिलाप होता है भरत जी श्री राम की चरणपदुका लेकर अयोध्या वापस आ जाते है

आज के यजमानों संदीप शर्मा , गौरव गर्ग ,कपिल शर्मा ,विजय बंसल ,अतुल सिंघल द्वारा पूजन किया गया
इस अवसर पर कमैटी के अध्यक्ष पवन बंसल ,महामंत्री केशव गोयल ,अंकित अग्रवाल ,वेदन शर्मा ,भूपेन्द्र मंगल ,राजीव गर्ग ,दीपक गर्ग ,संजय शर्मा आदि मौजूद रहे









