Blog

थाना बिसरख पुलिस द्वारा साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 29 पासबुक, 23 चैकबुक, 02 डेबिट कार्ड, 14 आधार कार्ड, 08 पेन कार्ड, 08 सिम कवर व 03 मोबाइल फोन बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 10.10.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त 1.प्रेम पुत्र भोला शंकर 2.कुनाल पुत्र सुशील कुमार 3.आतिश पुत्र अशोक अग्रवाल को गौर सिटी-2 स्थित भविष्य इण्डिया टावर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न बैंको की 29 पासबुक, 23 चैकबुक, 02 डेबिट कार्ड, 14 आधार कार्ड, 08 पेन कार्ड, 08 सिम कवर व 03 मोबाइल फोन बरामद हुये है।

अपराध करने का तरीका-

अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जो अपने व अन्य लोगों के आधार कार्ड/पैन कार्ड में धोखाधडी करके पते बदलवाकर व अधूरे पते अंकित कराकर बैंक खाते खुलवाते थे तथा उन खातों को साइबर ठगी करने वाले अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। साइबर अपराधियों द्वारा इन बैंक खातो को प्रयोग करके देश के विभिन्न राज्यों में लोगो के साथ इन्वेस्टमेंट, ब्लैक मैलिंग, सोशल मीडिया एडवरटाइजमेंट फ्रॉड करके ठगी की जाती थी। इसके बदले इन अपराधियों को 20 प्रतिशत कमीशन प्राप्त होता था। इस तरीके से दर्जनो व्यक्तियों के साथ साइबर ठगी होने की शिकायत NCRP पोर्टल पर अलग-अलग राज्यों में दर्ज है।

 

Related Articles

Back to top button